CM Nitish: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा आज बुधवार (18 मार्च) को जमुई पहुंची, जहां लछुआर में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अपने कार्यकाल के दौरान की गई विकास याजनाओं के बारे में बता रहे थे। तभी सभा में मौजूद कुछ महिलाएं उठकर वहां से जाने लगी।

काहे भाग रही हो….

जिसपर सीएम नीतीश ने उन महिलाओं को रोकते हुए कहा कि, काहे भाग रही हो….महिला तुम लोग, अरे तुम ही लोग के लिए तो सब काम हो रहा है…अरे रहो ना यहीं, सब रहो यहां, त अभी त तुम्हारे लिए हम और काम करेंगे, अभी तो हम जनरल बोल रहे हैं ना इसलिए रहो सब, रहो रहो सब वहीं रहो, इधर उधर काहे जा रही हो, हम यही से देख रहे थे सब कितना अच्छा लग रहा था। अभी हम बोल रहे हैं तो भाग जाओगी। रहो सब यहीं रहो…

जमुई को दिया 914 करोड़ की सौगात

गौरतलब है कि राज्यसभा में जीत के बाद सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा पर हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले बतौर सीएम यह उनकी अंतिम यात्रा है, जिसके तहत आज बुधवार को जमुई पहुंचे। जहां उन्होंने जिले को कुल 914 करोड़ की सौगात दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास हेतु 312 करोड़ की 189 योजनाओं का शिलान्यास और 602 करोड़ की 181 योजनाओं का उद्घाटन किया।

नवादा को मिलेगी 300 करोड़ की सौगात

जमुई के बाद सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा नवादा पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री जिले को लगभग 300 करोड़ की सौगात देंगे। सीएम नीतीश इस दौरान जिले में 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 244 करोड़ की लागत के योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वह जिला अंतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और फिर आयोजित जनसाभा को संबोधित करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- तेजस्वी में हिम्मत नहीं की वे अपने बागी विधायक के खिलाफ एक्शन ले सकें! जदयू नेता ने नेता प्रितपक्ष को दिया चैलेंज