Bihar IPS Transfer: बिहार में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 4 आईपीएस और 2 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस बदलाव को राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
राम कृष्ण बने बाढ़ के SDPO
जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद से हटाते हुए दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर उनकी तैनात की गई है। कटिहार में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को संभाल रहे डीएसपी राम कृष्ण को बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया है।
आनंद कुमार को मिली डीएसपी की जिम्मेदारी
वहीं, बाढ़ में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत रहे आनंद कुमार सिंह अब उच्च न्यायालय सुरक्षा में डीएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे। हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा निगरानी ब्यूरो में तैनात डीआईजी अजय कुमार पाण्डेय को मद्य निषेध एवं ANTF में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवगछिया की एसपी रहीं प्रेरणा कुमारी को अब लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
नवगछिया के एसपी बने राजेश कुमार
लखीसराय के वर्तमान एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में तैनात एसपी राजेश कुमार को नवगछिया का नया एसपी बनाया गया है। CM नीतीश के राज्यसभा चुने जाने और उनके दिल्ली रवाना होने से पहले पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर सियासी अटकलों का भी बाजार गर्म है।
ये भी पढ़ें- ‘काहे भाग रही हो…’, जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश ने मंच से महिलाओं को रोका, बोले- तुम ही लोग के लिए तो….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

