कुंदन कुमार, पटना। बीजेपी द्वारा आज राजधानी पटना में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी कोटे से मंत्री संजय टाइगर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों की शिकयतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उसके समाधान हेतु निर्देश दिया।
बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि, भाजपा पार्टी लगातार अपने संगठन को लेकर बैठक करती रहती है। पार्टी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम भी होते रहते हैं, जिसमें जनता की शिकायत को सुना जाता है और उसका निराकरण भी हम लोग करते हैं। आज भी सहयोग कार्यक्रम था। कई लोग अपने समस्या को लेकर आए थे। संबंधित अधिकारी से हमने उनकी समस्याों को लेकर बात किया है।
तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
वहीं, उन्होंने राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजद पर निशाना भी साधा। संजय टाइगर ने कहा कि, विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी गायब दिखें। जनता की समस्याओं को उन्होंने सदन में नहीं रखा। उन्होंने कहा कि, विधानसभा में वे (तेजस्वी) चुनाव हारे तो विदेश भ्रमण पर चले गए। अभी राज्यसभा चुनाव हारे तो बिहार से भाग गए।
ऐसे नहीं होती राजनीति- संजय टाइगर
संजय टाइगर ने कहा कि, उनके पार्टी के नेता शिवानंद तिवारी ने ही नसीहत दी है कि तेजस्वी रणछोड़ है। वो लड़ाई ही नहीं लड़ पाते हैं। ऐसे नेता राजनीति क्या करेंगे? ये ऐसे ही हवा में आएंगे और हवा में ही उड़ जाएंगे। राजनीति ऐसे नहीं होता है। ये बात तेजस्वी को समझना होगा।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश के दिल्ली रवाना होने से बिहार में पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों का हुआ तबादला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

