इंद्रपाल सिंह, इटारसी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी के समीप पथरोटा नहर पुलिया पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शून्यकाल के दौरान इस गंभीर विषय को सदन में उठाते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया। उन्होंने बताया कि पिछले मात्र 20 दिनों के भीतर इस खतरनाक पुल पर चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।पहले ऑटो गिरने से एक और कार गिरने से तीन मौतें हुई है।
READ MORE: कलेक्टर का आदेश निराधार! हाईकोर्ट ने आबकारी अधिकारी को वापस कुर्सी पर बिठाया, ऋजु बाफना की कार्यशैली पर उठे सवाल
सांसद ने सदन को अवगत कराया कि पुल की रेलिंग कई स्थानों से टूटी हुई है, जिससे वाहनों के सीधे नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त, पुल पर स्ट्रीट लाइट न होने से रात के समय वाहन चालकों को रास्ता दिखाई नहीं देता। मार्ग पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और सड़क चिह्नांकन जैसे बुनियादी सुरक्षा मानकों का भी अभाव है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं इतने हादसों के बावजूद नहर के पुल की हालत जस की तस बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

