आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, शराबियों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पटक-पटककर पीटा। बीच सड़क पर झूमाझटकी एक-दूसरे को जमकर घसीटा। लोग बोले-पुलिस वाले खुद नशे में है। रीवा शहर में बीच सड़क पर शराबियों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
READ MORE: कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार: कृषि विभाग की बाबू ने मासूम बेटी को फेंका था ट्रेन के सामने, हालत गंभीर
वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत कुछ युवक पुलिसकर्मियों से बीच सड़क पर भिड़ गए और उन्हें पटक-पटककर पीटने लगे।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट होती रही। वीडियो के एक हिस्से में नजर आ रहा है कि एक युवक को संभालने में दो-दो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में सुना जा सकता है कि मौके पर मौजूद लोग पीछे से बोल रहे हैं कि ये… $%@#%… पुलिस वाले खुद नशे में हैं। जबरदस्ती लोगों को उठाकर ले जा रहे हैं। इनको मारो… इनको मारो…। पुलिस वालों को ही मारो…।
READ MORE: शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड, मौका पाकर खंडहर ले गया बॉयफ्रेंड, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
पुलिसकर्मियों पर भी नशे में होने का आरोप लग रहे हैं, सड़क पर सरे राह एक-दूसरे को लिटाकर घसीटा गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी नशे में होने का आरोप लगाया है। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। एडिशनल एस.पी. आरती सिंह का कहना है कि हमारे पास अभी बल की कमी है। सभी पुलिसकर्मी चेकिंग और गश्त के लिए गए थे। लेकिन कुछ लोग नशे की हालत में पुलिस के साथ उलझ गए। उनके साथ गाली-गलौज और झूमाझटकी करने की कोशिश की। सभी की तलाश की जा रही है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2034234240683086020?s=20
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

