चंडीगढ़. चार साल में नहरी पानी से पंजाब में 70 लाख एकड़ जमीन सिंचित की गई है, ऐसे कई जल स्त्रोत हैं अब वजूद में नहीं थे उन्हें वजूद में लाया जा रहा है जो पहले से कई दबे हुए थे. इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि साल 1920 राजस्थान के साथ समझौता हुआ था. उन्होंने बताया कि बहुत पैसा बकाया हुआ है.
साल 1960 तक राजस्थान 18000 क्यूसेक पानी का पैसा पंजाब को देता रहा मगर 1960 के बाद नया जल समझौता हुआ तो उसके बाद पानी का पैसा राजस्थान की ओर से आना बंद हो गया, अब पंजाब ने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर अपना पुराना बकाया मांगा है.
मुख्यमंत्री मान और सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि चार साल में नहरी पानी से पंजाब में 70 लाख एकड़ जमीन सिंचित की गई है. अब ऐसे जल स्रोतों को वजूद में लाया जा रहा है जो पहले से कई दबे हुए थे. इसके अलावा कई नहरों और फीडरों की क्षमता भी बढ़ाकर किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले 4 साल में जल स्रोतों के जरिए किसानों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं की समीक्षा भी की. सिंचाई एवं खनन मंत्री बरिंदर गोयल और विभाग के अफसरों के साथ कई भावी योजनाओं पर भी चर्चा की.मुख्यमंत्री का दावा है कि सिंचाई के लिए नहरी पानी की पहुंच और ट्यूबवेलों पर दबाव कम होने के कारण पंजाब का भूजलस्तर 0 से 4 मीटर तक ऊपर आया है भविष्य में सिंचाई के लिए नहरों का जाल और बिछाया जाएगा.
- Exclusive : सेप्टिक टैंक मौत मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान, रायपुर पहुंचे उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, घटनास्थल पहुंचकर करेंगे जांच
- मंदिर के पास प्रसाद दुकान में ब्लास्ट, साउंड बॉक्स चालू करते ही हुआ विस्फोट! 11 साल की बच्ची झुलसी
- राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण पूरा, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, वनाग्नि और सड़क दुर्घटना जैसे हालातें से बचने बताए गए उपाय
- Avoid Paneer From Sticking : पनीर फ्राई करते समय कढ़ाई में चिपक जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
- Bihar Top News 18 march 2026: नीतीश आवास पर इफ्तार, पटना बना रणक्षेत्र, जलकर सात लोगों की मौत, EOU का छापा, IPS अफसरों का तबादला, राजेश राम पर विधायक ने लगाए आरोप, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…

