लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने बुधवार देर शाम एक तीन आईएएस (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है. जारी सूची में IAS लक्ष्मी एन., IAS सूरज पटेल और IAS संतोष कुमार का नाम शामिल है.
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को ब्रज विकास बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपकर उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया है. सहारनपुर विकास प्राधिकरण को भी नया उपाध्यक्ष मिल गया है. तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करना होगा.
इसे भी पढ़ें : ‘…साक्षर है लेकिन पंडित नहीं…’ : सातवीं क्लास का वो प्रश्न पत्र जिसने खड़ा किया नया बवाल, अखिलेश ने लगाया ‘समाज विशेष’ के अपमान का आरोप, ‘बाबा राज’ में टारगेट हुए ब्राम्हण?
आदेश के अनुसार, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन. को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, सूरज पटेल का ट्रांसफर उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया है. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे. इसके अलावा संतोष कुमार को अब उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पद से हटाकर कार्यकारी निदेशक, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की जिम्मेदारी दी गई है.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

