Bihar CM: नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसे लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें अब लगभग समाप्त हो गया है। दरअसल सीएम नीतीश जिस तरह से अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अपना आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं, उससे लगभग यह तय हो गया है की सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
गौरतलब है कि कल जमुई में सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा था कि, अब सबकुछ इन्हें ही देखना है। नीतीश के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता और उनके करीबी विजय चौधरी ने भी इसकी पुष्टी की है।
सम्राट के नाम पर लगी मुहर!
दरअसल कल बुधवार को सीएम आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि, मुख्यमंत्री पहले भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि, जब सीएम ने सम्राट चौधरी का नाम लिया तो उस वक्त मैं मौजूद था। वे (सम्राट) बतौर राज्य के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री नीतीश जी के साथ काम कर चुके हैं और उनके भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं।
विजय चौधरी ने आगे कहा कि, यह कोई नई बात नहीं है। मीडिया में केवल इसे नया बनाने की कोशिश की जा रही है। विजय चौधरी के इस बयान और सीएम नीतीश जिस तरह से समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी को मंच पर संबोधित या उनकी तारीफ कर रहे हैं, उससे अब यह तय हो चुका है कि सम्राट ही बिहार के अगले ‘चौधरी’ होंगे।
सीएम के लिए चर्चा में थे कई नाम
सम्राट चौधरी के अलावा बीजेपी से कई और नाम सामने आए थे, जिन्हे लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि बीजेपी इन्हें बिहार का सीएम बना सकती है। इनमें मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय और सुरेंद्र मेहता का भी नाम सामने आया था।
जदयू को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद
बीजेपी के पिछले रिकॉर्ड और अन्य राज्यों की स्थिति को देख कहा जा सकता है कि सीएम पद बीजेपी के खाते में आने के बाद जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बना सकती है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि बिहार बीजेपी में सीएम पद के साथ एक डिप्टी सीएम पद भी अपने पास रख सकती है। वहीं, जदयू के पास एक डिप्टी सीएम रहेगा।
कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश
बता दें कि सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार 20 मार्च के बाद कभी भी सीएम पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार के अगले सीएम चुनाव करने को लेकर प्रक्रिया और बैठक व मंथन का दौर शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- मुंगेर-लखीसराय में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा आज, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

