Donald Trump React On Iran Attack On Qatar Ras Laffan Gas Plant: साउथ पार्स गैस फील्ड (South Pars Gas-Condensate field) और असालुयेह शहर की तेल-गैस प्लांट पर इजराइली एयरस्ट्राइक का बदला लेते हुए ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान गैस प्लांट’ (Ras Laffan) पर हमला किया है। कतर और दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान गैस प्लांट’ पर मिसाइल हमले से काफी नुकसान हुआ है। रास लफान गैस प्लांट पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप बैकफुट पर आ गए हैं। ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा प्लांटों पर हुए हमले का ठीकरा इजराइल पर फोड़ते हुए कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हुए हमले में US नहीं था। इजरायल अब ईरान के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा।

ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब ईरान ने मिडिल ईस्ट के 9 देशों के गैस ठिकानों पर एक साथ हमला किया है। ऊर्जा ठिकानों पर हमले के बाद ट्रंप के तेवर भी नरम पर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर पर मिसाइल हमला किया है। यहां सबसे ज्यादा कतर का गैस उत्पादन होता है। कतर से दुनिया का 90 प्रतिशत एलएनजी सप्लाई होता है।

ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वह इस तरह के विनाश को ऑथराइज्ड नहीं करना चाहते, लेकिन अगर कतर की एलएनजी सुविधाओं को फिर से निशाना बनाया गया तो वह ऐसा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस स्तर की हिंसा को ऑथराइज्ड नहीं करना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अगर कतर की एलएनजी पर फिर से हमला हुआ तो मैं ऐसा करने में संकोच नहीं करूंगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब कतर ने कहा है कि ईरानी मिसाइल हमलों से देश में अतिरिक्त एलएनजी स्थलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हमें हमले की सूचना नहीं थीः ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान के विशाल साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हुए हालिया हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। ट्रंप ने लिखा, “मिडिल ईस्ट में जो कुछ हुआ है, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र के एक प्रमुख गैस संयंत्र पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमले में विशाल संयंत्र के अपेक्षाकृत छोटे हिस्से को ही निशाना बनाया गया था और इस बात पर जोर दिया कि वॉशिंगटन को हमले की सूचना नहीं थी।

पहले दी परमिशन फिर क्यों पलटे?

अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला के लिए व्हाइट हाउस ने ही मंजूरी दी थी। इस हमले की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी दी गई थी। इसके बाद इजराइली सेना ने ईरान के इस सबसे अहम गैस क्षेत्र पर अटैक कर दिया, जिससे काफी नुकसान की संभावनाएं है। साउथ पार्स को ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, कतर पर हमले के बाद ट्रंप ने जो बयान पोस्ट किया, उसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था। ट्रंप ने लिखा- मैं चाहता हूं कि कतर पर ईरान हमला न करे. कतर इस मामले में निर्दोष है। अगर उस पर आगे हमला किया जाता है तो हम और मजबूत हमला करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m