मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा तहसील अंतर्गत छोटे से ग्राम “मंडी गांव” की मेधावी छात्रा पूजा शर्मा ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से वर्ष 2025 की स्नातक परीक्षा में ज्योतिर विज्ञान (Jyotir Vigyan) विषय में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

READ MORE: नव संवत्सर पर महाकाल मंदिर में नीम मिश्रित जल से अभिषेक: आरोग्यता-निरोग जीवन की कामना से जुड़ी परंपरा, पूजन के बाद फहराया ‘ब्रह्मध्वज’

पूजा शर्मा, जो पिता कमलेश शर्मा की बेटी हैं, ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया। राज्य स्तरीय भव्य समारोह में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पूजा शर्मा के परिवार, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

READ MORE: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़ी रौनक: 15 बारहसिंगों को मिला नया घर, अब तक 1800 चीतल भी लाए गए

पूजा की इस सफलता से न केवल उनके गृह ग्राम मंडी बल्कि पूरे बुधनी क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा की यह उपलब्धि दूर-दराज के गांवों की बेटियों के लिए शिक्षा और उत्कृष्टता की मिसाल बनेगी। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

READ MORE: भोजशाला में ‘जैन धर्मस्थल’ होने का दावा: हिंदू-मुस्लिम के बाद जैन समाज की हुई एंट्री, हाईकोर्ट में दायर की याचिका

पूजा ने कहा कि यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुओं और पूरे परिवार की मेहनत का नतीजा है। ज्योतिर विज्ञान जैसे प्राचीन और महत्वपूर्ण विषय में टॉप करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं चाहती हूं कि गांव की अन्य लड़कियां भी पढ़ाई पर फोकस करें और सपनों को पूरा करें।” 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m