अमृतसर। पंजाब के दो गैंगस्टर को कनाडा से डिपोर्ट करने की खबर सामने आई है। खबर है कि कनाडा सरकार देश में आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए लगातार एक्शन ले रही है। इसके तहत कनाडा की बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने 2 पंजाबी गैंगस्टरों को डिपोर्ट किया है। इनके नाम अर्शदीप सिंह व सुखनाज सिंह है।
CBSA ने कहा कि उसने फिरौती और आपराधिक गतिविधियों में शामिल सभी विदेशी नागरिकों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब उन सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। अब तक 35 अपराधियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। इसी लिस्ट में 2 भारतीय अर्शदीप सिंह व सुखनाज सिंह संधू जो पंजाब के है, वह भी शामिल हैं।
CBSA का कहना कि आरोपी अर्शदीप साल 2022 में स्टडी वीजा लेकर कनाडा पहुंचा था। पर जल्द ही वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। उसे साल 2025 में गिरफ्तार किया गया। वह जबरन वसूली, फायरिंग, ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क का हिस्सा था।

वहीं सुखनाज़ संधू 2016 से कनाडा में रह रहा था। क्रिमिनल गतिविधियों में शामिल होने के कारण उसे भी 2025 में गिरफ्तार किया गया था।
- कांप गया चंदौली का ये इलाका : गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट, टुकड़ों में बंटी टंकी, 2 घायल, एक की हालत गंभीर
- रोहतास में सीएम नीतीश के दौरे की तैयारी तेज, 1350 करोड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण
- ओडिशा में खजाना! नुआपाड़ा में मिले हीरे, कई जिलों में सोना-रत्न के भंडार की पुष्टि
- रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे पर बैठक : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष गिल बोले – दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, सफाईकर्मियों को जागरूक करने के दिए निर्देश
- ओडिशा विधानसभा में बवाल: SCB आग कांड पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफ़े की मांग, तीसरे दिन भी ठप रही कार्यवाही
