अमृतसर। पंजाब में लगातार और सिंगर को जान से मारने की धमकी मिल रही है एक बार फिर से पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह धमकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की तरफ से दी गई है। धमकी में चंडीगढ़ में युवक की हत्या का भी जिक्र किया गया है। इसके पहले गिप्पी ग्रेवाल को भी जान से मारने की धमकी हाल ही में दी गई थी।
अब मनकीरत की बारी है, जितने मर्जी गनमैन ले ले
वायरल हो रही ऑडियो में बंबीहा गैंग का गैंगस्टर लक्की पटियाल कह रहा है कि चंडीगढ़ सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उससे बहुत से लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है, वह चाहे जितने गनमैन ले ले, अब उसका नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठकर विदेश की स्टोरी डालता रहता है। हालांकि वायरल हो रही ऑडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि सच में उसे किसने भेजा है।
इसके पहले इस सिंगर को मिली थी धमकी आपको बता दें कि इसके पहले पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को भी जान से मारने की धमकी मिली थी खबर यह भी है कि उसे एक ऑडियो के जरिए यह धमकी दी गई थी धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ था यह कहां जा रहा है हालांकि अभी तक इस ऑडियो के सच होने की बात कहीं भी तरह से सही साबित नहीं हुई है धमकी देते हुए उन्हें गैंगस्टर ने कहा था कि ताकि सिंगर ने उनका मैसेज इग्नोर कर दिया है लेकिन गोलियों के अराउंड अब आएंगे तो उसे इग्नोर नहीं कर पाएगा आगे धमकी देते हुए उन्होंने कहा था कि मोहाली में हमे तेरी फिल्म बनाना पड़ेगा।

कल प्रॉपर्टी डीलर का हुआ था मर्डर
आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को चरणजीत उर्फ चन्नी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह हमारी जानकारी विरोधियों को देता था।
- गोरखपुर दौरे पर CM योगी, बाबा गोरक्षनाथ जी का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा अर्चना
- ‘60 साल का मूल पाड़ दिया’… CM सैनी का बयान वायरल, पर बंगाल के आंकड़ों में कर बैठे गलती!
- ऑपरेशन तलाश : चार हजार लापता लोगों को ढूंढ लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, महीनेभर में मिली बड़ी कामयाबी
- पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
- CSMCL ओवरटाइम भुगतान मामला : ACB-EOW ने मैनपावर स्कैम में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विशेष कोर्ट ने 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा

