मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आगामी शनिवार 21 मार्च को मोगा जिले के धर्मकोट का दौरा करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सागर सेतिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था व हेलीपैड का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा जोर
अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान धर्मकोट में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती देंगे। पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को सब-डिवीजनल अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए आधारशिला रखेंगे। कैला में नए स्कूल ऑफ एमिनेंस का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे स्थानीय छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री धर्मकोट की दाना मंडी में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सरकार के 4 साल पूरे, वादों पर टिकी नजर
गौरतलब है कि 16 मार्च 2026 को पंजाब सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा था कि अब आने वाले समय में जो भी नई योजनाएं और प्रोजेक्ट आएंगे, वे पंजाब के लोगों के लिए बोनस की तरह होंगे।

चुनावी वर्ष से पहले की तैयारियां
पंजाब में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है। इस बजट सत्र में सरकार ने महिलाओं के लिए अपनी अंतिम बड़ी गारंटी भी पूरी करने का ऐलान किया था कि महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई है।
- गोरखपुर दौरे पर CM योगी, बाबा गोरक्षनाथ जी का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा अर्चना
- ‘60 साल का मूल पाड़ दिया’… CM सैनी का बयान वायरल, पर बंगाल के आंकड़ों में कर बैठे गलती!
- ऑपरेशन तलाश : चार हजार लापता लोगों को ढूंढ लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, महीनेभर में मिली बड़ी कामयाबी
- पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
- CSMCL ओवरटाइम भुगतान मामला : ACB-EOW ने मैनपावर स्कैम में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विशेष कोर्ट ने 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा

