MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दो दिन से बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। गुरुवार को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। आज गुरुवार को 34 जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के छह जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। जबकि 28 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के बीचो बीच एक साइक्लोनिक और टर्फ एक्टिव है। जिससे प्रदेश में बीते दो दिन से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं तेज आंधी के साथ बारिश तो कहीं ओले गिरे। जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नरसिंहपुर, खंडवा, हरदा, देवास, मंडला, खरगोन और सिवनी में ओले गिरे। भोपाल, बुरहानपुर सहित कई जिलों में बारिश, तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चला। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, CM डॉ मोहन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी ‘BAP’, पीएटी के लिए 24 मार्च से आवेदन, Bhopal में कवि सम्मेलन, कल मनाई जाएगी ईद

आज यहां ओले गिरने का अलर्ट

IMD ने आज 34 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। बालाघाट, मंडला, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ओले गिरने का अनुमान है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, विदिशा, शिवपुरी, रायसेन, अशोकनगर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और डिंडोरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: महाकाल वन क्षेत्र में ‘हरसिद्धि’ का प्राचीन मंदिर, यहां गिरी थी माता सती की कोहनी, जानें कैसे मिली हरसिद्धि से प्रसिद्धि

कल भी बदला रहेगा मौसम

प्रदेश में कल भी मौसम बदला रहेगा। सतना, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, रीवा, मैहर, मऊंगज और अनूपपुर में आंधी और बारिश की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m