सोहराब आलम, मोतहारी। बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां कल गुरुवार की रात बदमाशों ने शहर के व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायिरंग की। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरी घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव की है।

पुलिस को खुली चुनौती

बदमाशों द्वारा व्यवसाई के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से घर-परिवार को लेकर डरे और सहमे हुए हैं। वहीं, इस घटना के जरिए अधिकारी जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। गनीमत की बात यह रही की इस फायरिंग की इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची।

गायघाट बाजार की ओर भाग निकले अपराधी

बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर आए करीब पांच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाश देवराहा बाजार की ओर से आए और कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कामता मिश्र के घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां मौजूद थी। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी गायघाट बाजार की ओर भाग निकले।

जल्द गिरफ्तार होंगे अफराधी- डीएसपी

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक साल पहले दुकान में मारी थी गोली

बता दें कि कामता मिश्र हार्डवेयर व्यवसायी हैं और हरसिद्धि थाना के गायघाट चौक पर उनकी दुकान है। एक साल पूर्व 30 मार्च 2025 को भी अपराधियों ने कामता मिश्र के दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगभग छह महीने इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटे थे। इस बीच घर पर हुई फायरिंग से एक बार फिर उनकी और उनेक घर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे अनंत सिंह, अगले 3 दिन तक नहीं मिल पाएगी रिहाई, कोर्ट ने रखी है यह शर्त