President visits Bihar: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार के नालंदा दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति राजगीर में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के वह पहली बार नालंदा आ रही हैं। इस दौरान वह विवि में निर्मित नए भवनों का भी उद्घाटन करेंगी।

मेधावी छात्रों को करेंगी सम्मानित

तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर छात्रों को संबोधित करेंगी। वे अपने भाषण में युवाओं को आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही उनके द्वारा मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और अन्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है। मेहमानों के बैठने, स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले शिक्षाविदों और अतिथियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

ऐतिहासिक धरोहरों का भी करेंगी दौरा

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा के प्राचीन भग्नावशेष का भी भ्रमण करेंगी। ये स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और भारत की प्राचीन शिक्षा परंपरा को दर्शाता है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए नालंदा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राजगीर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

ये भी पढ़ें- पटना नीट छात्रा मौत केस में आया नया मोड़, CBI ने जांच अधिकारी को बदला, रोहिणी आचार्य बोलीं- लकीर की फकीर साबित हो रही….