रायपुर. श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर में हृदय रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. हार्ट फेलियर उपचार और हार्ट ट्रांसप्लांट के मरीज चेन्नई के विशेषज्ञ से निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकेंगे. यह पहल चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर के साथ मिलकर की जा रही है, जिससे गंभीर हृदय रोगियों को बड़े शहरों की दौड़-भाग से राहत मिलेगी.

क्यों खास है यह पहल ?

देश में हार्ट फेलियर के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. समय पर सही इलाज और विशेषज्ञ सलाह की कमी के कारण कई मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं. खासकर हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे जटिल उपचार के लिए मरीजों को चेन्नई, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है. ऐसे में रायपुर में ही चेन्नई के विशेषज्ञों का उपलब्ध होना हृदय मरीजों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

किन मरीजों के लिए उपयोगी

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि किन मरीजों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी. 

  • डॉक्टर द्वारा बताया गया हो कि आपके हार्ट की पम्पिंग कम है.
  • हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई हो.
  • हृदय रोग में बाईपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी संभव न हो.
  • थोड़ा चलने या दैनिक कार्य करने पर अत्यधिक थकान या सांस फूलना.
  • पैरों या शरीर में सूजन रहना.

यह विशेष परामर्श शिविर रायपुर के श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आगामी 24 और 25 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक मरीज 0771-3103333 और 91099-88216 पर कॉल कर अपना पंजीयन करा सकते हैं. सीमित स्लॉट होने के कारण पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है.