शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में पहली बार युवा विधायकों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 30 और 31 मार्च 2026 को भोपाल के विधान परिषद भवन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक युवा विधायक एकत्रित होंगे। ये सभी विधायक 45 वर्ष से कम आयु के हैं और अपने-अपने क्षेत्र की ‘सक्सेस स्टोरी’ साझा करेंगे।
READ MORE: ‘जब तक जिंदा रहूंगी… राजनीति करूंगी’, BJP की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान, लंबे समय तक जीने की जताई इच्छा
सम्मेलन का मुख्य फोकस – संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी कार्यशैली पर गहन विचार-विमर्श। साथ ही, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य हासिल करने में आने वाली चुनौतियों पर युवा विधायकों द्वारा मंथन होगा। यह तीन राज्यों के युवा नेताओं के बीच अनुभव साझा करने और सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
READ MORE: प्रसिद्ध कथावाचक ने थामा कांग्रेस का हाथ: पार्टी ज्वाइन करते ही आदिवासियों को लेकर दिया बड़ा बयान, PC के दौरान बिजली गुल होने पर PCC चीफ ने घेरा
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति भी संभावित है, जो युवा विधायकों को संसदीय परंपराओं पर मार्गदर्शन देंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा की यह पहल युवा नेतृत्व को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

