नासिक में कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है. यौन शोषण मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस ने उसके खिलाफ एक नई FIR दर्ज की है, जिसमें एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सरकारवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके अलावा, आरोपी पर नकली सांप और बाघ की खाल का इस्तेमाल कर लोगों को डराने और अघोरी कृत्य करने के भी आरोप लगे हैं.
नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ एक गर्भवती महिला ने पूजा-पाठ के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नई FIR दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि खरात ने तांत्रिक विधि के बहाने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी.
पीड़िता के अनुसार, वह जब गर्भवती थी, उसी दौरान अशोक खरात ने पूजा-पाठ और तांत्रिक विधि के नाम पर उसका शोषण किया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिला के साथ आए उसके पति को बाहर बैठाकर अंदर कथित अनुष्ठान करता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था.
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके अलावा, आरोपी पर नकली सांप और बाघ की खाल का इस्तेमाल कर लोगों को डराने और अघोरी कृत्य करने के भी आरोप लगे हैं.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे क्राइम ब्रांच कार्यालय लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी इस मामले में कई गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं और जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है.
इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश कर रही है. अशोक खरात के काले कारनामों की कहानी एसआईटी परत दर परत खोल रही है. उसके संपत्ति की भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने इस नई FIR मामले में अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण, धमकी और महाराष्ट्र नरबलि एवं जादूटोना प्रतिबंधक कानून के तहत केस दर्ज किया है. साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 74 और 351(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

