देहरादून. प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश आंधी और तूफ़ान की वजह से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई. फसल बर्बाद होने की वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं. ऐसे में नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने किसानों की समस्या उठाते हुए सरकार से मुआवजा देने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- ‘कोई मेरी भी इच्छाओं को…’ सोने नहीं दे रही मुख्यमंत्री की कुर्सी? फिर उजागर हुई पूर्व सीएम की कामना, सपने में आ रही अधूरी इच्छाएं, क्या है इशारा?
यशपाल आर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, बारिश, आंधी और तूफ़ान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. गेंहू की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई. महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में खत्म हो गई. यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसान के सपनों, उसकी उम्मीदों और उसके परिवार की आजीविका पर सीधा प्रहार है.
इसे भी पढ़ें- नए मंत्रियों की ‘मौज’! धामी कैबिनेट का विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी…
आगे उन्होंने कहा, सरकार से हमारी मांग है कि तुरंत सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जाए. प्रभावित किसानों को उचित और शीघ्र मुहावजा दिया जाए. कर्ज़ और ब्याज में राहत प्रदान की जाए.
इसे भी पढ़ें- विकास और विश्वास के 4 सालः CM धामी ने जनता का आभार जताते हुए दिया खास संदेश, कहा- हमारी सरकार ने…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

