अमेरिका-इजरायल से जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पाबंदी लगा दी है. इस बीच, नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रुट ने माना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने के लिए जिस तरह दूसरे देश सुस्ती दिखा रहे हैं, उससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं. मार्क रुट ने बताया कि उन्होंने इस हफ्ते कई बार ट्रंप से बात की है. उन्होंने जानकारी दी कि ट्रंप चाहते हैं कि उनके सहयोगी देश इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं.
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर युद्ध के कारण पाबंदी लगा दी है, जिससे वैश्विक तेल व्यापार प्रभावित हुआ है. ट्रंप बार-बार सहयोगी देशों से इस रास्ते को खुलवाने के लिए सहयोग मांग रहे हैं. इस बीच, नाटो महासचिव मार्क रुट ने बताया कि 20 से ज्यादा देश अब शिपिंग चैनल की सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं.
फॉक्स न्यूज को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रुट ने कहा कि हालात अब बदल रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब 20 से ज्यादा देश शिपिंग चैनल के कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए उनके विजन को लागू करने के लिए एक साथ आ रहे हैं.
आपको बताते चले कि NATO (North Atlantic Treaty Organization), जिसे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन भी कहते हैं, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 32 देशों का एक सैन्य गठबंधन हैं. जिसका मूल उद्देश्य राजनीतिक और सैन्य तरीकों से सदस्य देशों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की रक्षा करना है. वर्तमान में 32 सदस्य देश हैं।
रुट ने दावा किया कि ट्रंप का दबाव रंग ला रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस वैश्विक संकट के समाधान के लिए ज्यादा जिम्मेदारी उठाने को तैयार दिख रहा है. रूट के मुताबिक, सहयोगी देशों को एकजुट करना इस मिशन की सफलता के लिए जरूरी है.
नाटो प्रमुख ने ईरान पर अमेरिका की तरफ से किए जा रहे हमलों का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया. उनके मुताबिक, ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम दुनिया के लिए एक खतरा पैदा कर रहे थे. अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के लिए इन खतरों का मुकाबला करना जरूरी है.
मार्क रुट ने बताया कि उन्होंने इस हफ्ते कई बार ट्रंप से बात की है. उन्होंने जानकारी दी कि ट्रंप चाहते हैं कि उनके सहयोगी देश इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

