Israel-US and Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध भयानक रूप ले चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत (Iran gets 48 hours) दी है। होर्मुज पर 48 घंटे की ‘विनाशकारी’ डेडलाइन खत्म होने में कुछ घंटे शेष रह गए है। उससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट किया है। उन्होंने कहा है कि ताकत के बल पर ही शांति आएगी।

साथ ही 48 घंटे की मियाद खत्म होने से पहले अमेरिकी सेना ने तेहरान पर मिसाइल अटैक किया है। अमेरिका ने ईरान पर हमले की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यूएस सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के ड्रोन और विमानों के इंजन बनाने वाले अड्डे को तबाह कर दिया है। अमेरिका ने हमले के पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है। अगर 48 घंटों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि वो इसकी शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से करेंगे। ट्रंप ने साफ लहजे में घोषणा की है कि यदि समय सीमा का पालन नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के विभिन्न पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस हमले की शुरुआत “सबसे बड़े पावर प्लांट” से की जाएगी।

इस अल्टीमेटम के साथ ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब कूटनीति की प्रतीक्षा करने के मूड में नहीं हैं। अगले 48 घंटे यह तय करेंगे कि मिडिल ईस्ट में अंधेरा छाएगा या युद्ध विराम की कोई नई किरण दिखेगी। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच यह चेतावनी स्थिति को और गंभीर बना सकती है। यदि अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करता है तो इससे क्षेत्रीय युद्ध और व्यापक हो सकता है तथा वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है।

ईरान ने इजराइली शहरों पर क्लस्टर बम दागे:इजराइल का तेहरान पर जवाबी हमला

इधर ईरान ने रविवार रात इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत कई शहरों पर क्लस्टर बम दागे। इस हमले में करीब 15 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। कई घरों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद इजराइल ने भी सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में मिसाइल हमले किए। इस बीच, अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजराइल तब तक अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक ईरान को ‘घुटनों पर’ नहीं ला दिया जाता। इजराइल अब ऐसे देश के साथ नहीं रह सकता, जो उस पर लगातार हमले कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m