IPL 2026 KKR Replacement: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का मंच तैयार है, लेकिन इससे पहले जिस टीम की हालत सबसे ज्यादा खराब दिख रही है, वह 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है. इस टीम ने जिन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा था, उनमें से कुछ चोटिल हो चुके हैं. इसलिए टीम को अपने स्क्वॉड में बदलाव करने पड़े हैं. पहले हर्षित राणा के बाहर होने की खबर आई थी और अब टीम के भरोसेमंद भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप भी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

आकाशदीप की जगह कोलकाता ने एक रहस्यमयी गेंदबाज को मौका दिया है. यह कोई और नहीं, बल्कि विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे हैं, जो आकाशदीप की जगह लेंगे. सौरभ दुबे फैंस के लिए नया नाम हो सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट की नजरों में यह खिलाड़ी काफी पहले से था. इस खिलाड़ी के टैलेंट को साल 2019 में पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पहचाना था.

दरअसल, साल 2019 में जब भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ बांग्लादेश दौरे पर ‘ACC Emerging Teams Asia Cup’ के लिए गए थे, तब उन्होंने पहली बार सौरभ की गेंदबाजी को करीब से देखा था. द्रविड़ सौरभ की गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत से काफी प्रभावित हुए थे. माना जा रहा है कि 28 साल के सौरभ के पास वह ‘एक्स-फैक्टर’ है, जो ईडन गार्डन्स की मददगार पिच पर बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए उन्हें KKR ने आकाशदीप का रिप्लेसमेंट बनाया है.

4 साल बाद किस्मत ने किस्मत ने मार यू टर्न

सौरभ दुबे पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला. अब 4 साल बाद उनकी किस्मत ने करवट ली है. इस गेंदबाज को साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन बिना एक भी मैच खेले वह चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. इसके बाद IPL 2026 की मिनी ऑक्शन में भी वह अनसोल्ड रहे, लेकिन KKR ने अब रातों-रात उनकी किस्मत बदल दी. यह वही सौरभ हैं, जो पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के तौर पर भी मेहनत कर चुके हैं.

सौरभ दुबे को ही क्यों लिया गया?

KKR ने सौरभ को इसलिए भी चुना है, क्योंकि टीम एक ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में थी, जो मुस्तफिजुर रहमान की तरह गेंद को स्विंग और बाउंस करा सके. नीलामी के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. सौरभ का लंबा कद उन्हें अतिरिक्त उछाल दिलाता है. लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहां उन्होंने महज 8 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. अब देखना होगा कि वह KKR के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.

KKR के लिए ‘डबल झटका’

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 से पहले ही दो बड़े झटके लग चुके हैं. टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षित राणा पहले ही घुटने की गंभीर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब आकाशदीप का भी बाहर होना टीम के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. आकाशदीप की जगह तो सौरभ दुबे को शामिल कर लिया गया है, लेकिन टीम ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, ब्लेसिंग मुजारबानी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र और सौरभ दुबे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H