हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में मिलावटी दूध के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कनाडिया क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई करते हुए कई डेयरियों से दूध के नमूने जब्त किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कनाडिया रोड और आसपास के इलाके में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान जोशी दूध दही भंडार, ओसवाल डेरी, गणेश दूध दही भंडार और पूजा डेरी सहित कई डेयरी प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया।

READ MORE: भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, किसान गंभीर घायल 

कार्रवाई के दौरान जोशी दूध दही भंडार से 4, ओसवाल डेरी से 3, गणेश दूध दही भंडार से 3 और पूजा डेयरी से दूध व मावा के 2 नमूने लिए गए। इस तरह कुल 12 सैंपल जांच के लिए जब्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को साफ-सफाई रखने, मिलावट नहीं करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी। टीम ने साफ कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE: आयुध निर्माणी फैक्ट्री के चार्जमैन ने की आत्महत्या: कारखाने के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

खाद्य विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि मिलावटी दूध और नकली दुग्ध उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m