कुंदन कुमार, पटना। बिहार में नई सरकार को लेकर केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल आज सोमवार (23 मार्च) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब उनसे पूछा गया कि नई सरकार कब बनेगी? तो इसके जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि, घबराइए नहीं गठबंधन में सहमति बन चुकी है। बहुत जल्द किस दल का मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
सीएम को लेकर बन गई है सहमति- चिराग
चिराग ने कहा कि, औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा सभी घटक दल के लोग बैठकर करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम लोगों के बीच सरकार बनाए जाने पर लेकर बातचीत शुरू है और लगभग सहमति बन गई है, तो बहुत जल्द सरकार किसके नेतृत्व बनेगी इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
‘देश के लिए यह गौरव की बात’
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर पीएम सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने की खबर पर चिराग पासवान ने कहा कि, निश्चित तौर पर हम लोगों के लिए …देश के लिए यह गौरव की बात है। हमारी कामना है कि आगे भी इसी तरह वह (पीएम मोदी) भारत के विकास के लिए काम करते रहें।
‘बंगाल में जाने वाली है ममता सरकार’
ममता बनर्जी के द्वारा प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा घुसपैठियों बताए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि, अभी चुनाव का समय है। इस तरह के बातें आएंगी, लेकिन इसका सीधा मतलब है कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि उनकी सरकार जा रही है। इसलिए ममता बनर्जी इस तरह का बयान दे रही हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
निशांत को सीएम बनाने पर कही ये बात
यह सवाल पूछे जाने पर की क्या बिहार में सम्राट मॉडल चलेगा? इसपर चिराग पासवान ने कहा कि, होम डिपार्टमेंट के मंत्री के तौर पर वह अच्छा काम कर रहे हैं और आगे उनकी क्या भूमिका सरकार में होगी यह मुश्किल है। निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि, इंतजार कीजिए बहुत जल्द कौन मुख्यमंत्री बनेगा? किस दल से होगा? इसकी औपचारिक घोषणा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार नई सरकार को मुख्यमंत्री को मार्गदर्शन रहेगा। नीतीश कुमार लगातार सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
ट्रंप के बयान पर चिराग कि प्रतिक्रिया
ईरान के द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने और ट्रंप के द्वारा यह कहे जाने पर की सब देश आए और ईरान के खिलाफ कार्रवाई करें। इसपर चिराग पासवान ने कहा कि, यह विदेशी कूटनीति का मामला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर बिंदु पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- आज जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, मोकामा में जश्न की तैयारी शुरू, स्वागत में भोज का आयोजन, 3 लाख रसगुल्ले तैयार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

