हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश केइंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लेक व्यू पार्क कॉलोनी स्थित चोइथराम हॉस्पिटल के पास एक कार गैरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि एक किलोमीटर दूर से इसकी लपटें देखी जा रही थीं। वही इस आग की चपेट में कई कार भी आई है, वही गनीमत रही कि इसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई।

दरअसल इस घटना में बताया जा रहा है कि गैरेज में खड़ी तीन से अधिक कारें आग की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरा गैरेज जलकर खाक हो गया। कारों में आग लगने के चलते जोरदार धमाके भी सुनाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि गैरेज में मौजूद घरेलू गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वही आग फैलने के खतरे को देखते हुए आसपास के कई गैरेज को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m