Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मलवा गांव में एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के रास्ते में रोड़ा बन रहे पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने प्रेमी शिक्षक को रात के अंधेरे में घर बुलाया और सोते हुए पति का गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

3 साल पहले हुई थी शादी
दरअसल, मृतक महेंद्र कुमार (21) की शादी करीब तीन साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। लेकिन अनु इस शादी से खुश नहीं थी और ज्यादातर समय अपने पीहर में ही रहती थी। इसी दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी सरकारी शिक्षक अमराराम से हुआ, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र के स्कूल में पदस्थापित है। दोनों के बीच पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आधी रात को प्रेमी को बुलाया घर
बताया जा रहा है कि अनु और महेंद्र के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसे सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई। दो दिन पहले ही अनु अपने ससुराल लौटी थी, लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने रात में फोन करके अपने प्रेमी अमराराम को बुलाया और दोनों ने मिलकर गहरी नींद में सो रहे महेंद्र का गला दबा दिया।
सुबह मां ने देखा तो कांप गई रूह
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह काफी देर तक महेंद्र सोकर नहीं उठा। उसकी मां जब उसे जगाने कमरे में गई, तो महेंद्र का शरीर ठंडा पड़ चुका था। गले और शरीर पर खरोंच के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गिड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- नियमों की अनदेखी, लाइसेंस फीस में छूट और 2000 करोड़ का नुकसान… सिसोदिया के फैसले का असर, दिल्ली आबकारी नीति पर PAC की रिपोर्ट
- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 : ‘नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव’ पर वक्ताओं ने रखे विचार, मंत्री टंकराम बोले – वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देता है GST 2.0
- CG News : जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल का कारनामा उजागर, सरकारी जमीन पर पहले बिछाई मुरूम, फिर बाउंड्रीवॉल बनाकर कर लिया अतिक्रमण, जांच प्रतिवेदन में खुलासा…
- SDM पति-पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दिव्या ओझा के पिता ने अनुपम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- आए दिन वो मेरी बेटी को…
- इंदौर में पंजाबी सिंगर के लाइव कंसर्ट में मारपीट का वीडियो निकला फर्जी, 4 अकाउंट पर FIR की तैयारी; फॉरवर्ड करने वालों पर भी नजर
