मेरठ। जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने विवादित बयान दिया है। जिसने एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा दी है। शौकत अली ने कहा कि हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।

मेरठ में आयोजित ईद मिलन के एक कार्यक्रम में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पहुंचे थे। जहां उन्होंने ढेर सारे मुद्दे पर योगी सरकार और प्रशासन पर करारा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का अगर एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा।

READ MORE: मकान बना ‘श्मशान’: अचानक भर-भराकर गिरी घर की छत, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

बेगुनाहों को निशाना बनाया

शौकत अली ने आगे कहा कि आप मुझे 111 नहीं, सिर्फ 11 जिताकर दे दो तो वे अपनी ताकत दिखा देंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेगुनाहों को निशाना बनाया गया। सिर्फ आरोपों के आधार पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए। इस देश को आजाद कराने में उनके लोगों की भी भूमिका रहा है लेकिन, उनके साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही है।

READ MORE: मौत की ठोकरः दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की उखड़ी सांसें, हादसा देख दहल उठे लोग

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं एआइएमआइएम अध्यक्ष शौकत अली के भड़काऊ बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर हिंदू या मुसलमान का नहीं होता एनकाउंटर अपराधियों का होता है। जनता का मजबूत कानून व्यवस्था के कारण भाजपा सरकार में भरोसा है। भड़काऊ बयानों से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।