कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे. कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने इस घटना पर चिंता जताई है. कोलंबिया के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 110 सैनिकों को ले जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान से जुड़ा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस प्लेन क्रैश में 90 सैनिकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कोलंबिया में 110 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा लॉकहीड मार्टिन का C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे की वजह और मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है.
कोलंबिया में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 110 सैनिकों को लेकर जा रहा एक विमान पोर्टो लेगुइजामो के पास टेकऑफ के समय क्रैश हो गया. C-130 हरक्यूलिस विमान पेरू सीमा के पास उड़ान भर रहा था. हादसे की वजह और मरने वालों की संख्या अभी साफ नहीं है. राहत-बचाव का काम जारी है.
स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में हादसे वाली जगह से धुआं उठता दिख रहा है. वहीं, सैनिकों को लेकर कई ट्रक मौके पर जाते नजर आए. अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे और यह दुर्घटना शहर से करीब 3 किमी दूर हुई. अमेरिकी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस घटना पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
हाल ही में बोलिविया में भी ऐसा ही हादसा हुआ था. वहां एल अल्टो में एक C-130 विमान गिरा, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए थे.
कोलंबिया ने इन्हें 1960 के दशक में खरीदा और बाद में अमेरिका से मिले पुराने उपकरणों के जरिए इन्हें अपग्रेड किया गया. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि सेना के आधुनिकीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. C-130 हरक्यूलिस विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

