विजय कुमार, जमुई। जिले में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगी चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जमुई-गिद्धौर मुख्य राजमार्ग की है, जहां आज मंगलवार (24 मार्च) को काल बनकर आई एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो युवतियों की जिंदगी छीन ली। हादसा रतनपुर स्थित यूको बैंक चौक के पास की है।
पूजा कर घर लौट रही थी दोनों बहनें
मृतक युवतियों की पहचान रतनपुर निवासी सीमा कुमारी (18 वर्ष), पिता- स्वर्गीय राकेश सिंह और जुगनू कुमारी (20 वर्ष), पिता- दिनकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार चैती छठ पर्व को लेकर दोनों सगी चचेरी बहन पूजा अर्चना कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान तेज स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ (SDPO) सतीश सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गुस्साए परिजनों को समझने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने एसडीपीओ सतीश सुमन का एक भी ना सुना। वही एसडीओ सौरव सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और उचित मुहावरे का श्वसन देकर सड़क जाम को हटवाया।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने दोषी वाहन चालक जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बहनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी, मां ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

