शिखिल ब्यौहार, भोपाल। चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन आज 25 मार्च 2026, बुधवार को महासप्तमी मनाई जा रही है। इस पावन दिन को देवी दुर्गा के सबसे उग्र और विनाशकारी स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित किया गया है। मां कालरात्रि को ‘काल की रात्रि’ कहा जाता है। ‘काल’ का अर्थ है समय या मृत्यु, और ‘रात्रि’ का अर्थ है अंधकार। ये अंधकार का नाश करने वाली, नकारात्मक शक्तियों और भय को दूर करने वाली मां हैं। इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है, क्योंकि भक्तों को ये अत्यंत कृपालु और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी जाती हैं।
महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा से भय, रोग, शत्रु, नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन रॉयल ब्लू रंग धारण करें। मां को गुड़, गुड़ की मिठाइयां, लाल फूल या गुलदाउदी की माला अर्पित करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
टैलेंट हंट प्रोग्राम का दूसरा दिन.
मध्य प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया और संचार की रणनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम का आज दूसरा दिन है। भोपाल में चल रहे इस कार्यक्रम के दूसरे दिन इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू जारी हैं। पार्टी युवा प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से जोड़कर सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका देने की तैयारी कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस का यह टैलेंट हंट प्रोग्राम तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में विभिन्न संभागों में इंटरव्यू चल रहे हैं। इस अभियान के जरिए पार्टी न सिर्फ इनफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर बल्कि फैक्ट आधारित जवाब देने वाले कुशल प्रवक्ताओं की भी तलाश कर रही है। खासतौर पर आगामी चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर मजबूत और तार्किक उपस्थिति बनाने के लिए एक तैयार टीम खड़ी की जाएगी।
सीएम आवास में बनेगा 1800 लोगों के बैठने के लिए विशाल ऑडिटोरियम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास परिसर में 1800 लोगों की बैठने की क्षमता वाला आधुनिक और हाईटेक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 45 करोड़ रुपये है। ऑडिटोरियम के अलावा सीएम हाउस में गेस्ट हाउस और कुछ अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।
मुख्य बातें:
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जन्मदिन के मौके पर इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
- ऑडिटोरियम 2 से 4 महीने के अंदर तैयार हो जाएगा।
- यह सुविधा सरकारी कार्यक्रमों, बैठकें, सेमिनार और बड़े आयोजनों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर के दौरे पर रहेंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर वे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।सीएम सागर कार्यक्रम:
- बामनेर नदी में एक दर्जन कछुओं को रिलीज करेंगे।
- चीतों के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा (सुरक्षित बाड़ा) का भूमि-पूजन करेंगे।
- यह बोमा मुहली रेंज में बनेगा, जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ रुपये है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना में चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम कल यानी 26 मार्च सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

