MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहे तथा हल्की बारिश हुई, वहीं भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ी। कई जगहों पर पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया।

मंगलवार के प्रमुख तापमान 

  • खंडवा — 38.1°C
  • रतलाम — 38°C
  • नर्मदापुरम — 37.8°C
  • भोपाल — 34.4°C
  • इंदौर — 35°C
  • उज्जैन — 35.8°C (सबसे गर्म बड़े शहर)
  • रीवा और सागर संभाग में मंगलवार रात हल्की बारिश दर्ज की गई।

आने वाले दिनों का अलर्ट:

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर 27 और 28 मार्च को ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में दिखेगा। इन दो दिनों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 28 मार्च को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में और बदलाव आ सकता है।

पिछले चार दिनों से एक्टिव सिस्टम की वजह से प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश हुई, जिनमें 17 जिलों में ओले भी गिरे। तेज आंधी से केला, पपीता और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। धार, खरगोन समेत कई जिलों में नुकसान ज्यादा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m