लखनऊ. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. UPSSSC ने भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी की है. इसके लिए अभ्यर्थी 22 मई से 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए PET-2025 पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे.
बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हो चुके हों और उन्हें आयोग की ओर से पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो.
इसे भी पढ़ें : ‘मुझे पास कर दें वरना…’, उत्तर पुस्तिका में छात्रों ने लिखी अजब-गजब बातें, जानकर नहीं होगा यकीन
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी. पीईटी 2025 के वास्तविक स्कोर या नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम या ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा. परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा. प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा.
अभ्यर्थी के पास ये योग्यता अनिवार्य
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या किसी विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक उपाधि या उसके समकक्ष जैसे बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान/बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बीएससी (गृह विज्ञान) या कम्युनिटी साइंस में चार वर्ष की उपाधि.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

