US-Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 26वां दिन है। अमेरिका-इजराइल के हमलों का ईरान करारा जवाब दे रहा है। ईरान ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला करते हुए 500 से ज्यादा मिसाइलें दाग दी हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार हर घंटे औसतन ईरान ने इजराइल पर 10 मिसाइल हमले कर रहा है। वहीं ईरान ने अमेरिका को भी उसकी ‘औकात’ दिखाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समझौते के दावे पर ईरान ने कहा कि अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता। ट्रंप सिर्फ खोखले दावे करते हैं।
ईरान ने ट्रम्प के सीजफायर की कोशिशों का मजाक बनाया है। ईरान के सैन्य प्रवक्ता ने अमेरिका की सीजफायर के दावे को लेकर कहा कि अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है।ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में दिया।
उन्होंने कहा, “आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है।” जोलफघारी ने आगे तंज कसते हुए कहा, “क्या आपके अंदरूनी हालात इतने खराब हो गए हैं कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं?” जोलफघारी का यह बयान उस वक्त आया जब ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने साफ कहा, “पहले दिन से हमारा रुख एक ही रहा है और आगे भी रहेगा। हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। न अभी किया है, न आगे करेंगे।
अमेरिका बोला- हम बम के जरिए बातचीत करते हैं
अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेना को ईरान पर पूरी ताकत से हमला करने की छूट दी है।उन्होंने कहा कि अमेरिका ने शुरुआत से ही बहुत जोरदार हमले किए हैं और यह ऑपरेशन बड़ा और असरदार रहा है। पीट हेगसेथ ने कहा कि हम बम के जरिए बातचीत करते हैं। अमेरिका का मकसद साफ है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोका जाए। इसके लिए अमेरिका अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।
इजराइल ने लेबनान की 10 फीसदी इलाके पर किया कब्जा
इधर अमेरिका-ईरान को युद्ध में फंसाकर इजराइल ने खेला कर दिया है। इजराइल ने लेबनान की 10 फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने इजरायली सेना लिटानी नदी (Litani River) तक दक्षिणी लेबनान पर कब्जा कर लेगी और वहां एक मजबूत रक्षात्मक बफर जोन बनाएगी। लिटानी नदी इजरायल की सीमा से करीब 30 किलोमीटर अंदर है। इसका मतलब इजराइल के कुल क्षेत्रफल में अब 10% का इजाफा हो जाएगा।

काट्ज ने कहा, ‘सेना लिटानी नदी तक बचे हुए पुलों और सुरक्षा क्षेत्र को नियंत्रित करेगी। उन्होंने जोड़ा कि लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जहां ‘आतंकवाद’ है, वहां कोई घर या नागरिक निवासी नहीं रहेंगे। यह इजरायल का पहला आधिकारिक बयान है जिसमें उसने लेबनान के बड़े इलाके पर लंबे समय तक नियंत्रण रखने की अपनी मंशा खुलेआम जाहिर की है। काट्ज ने कहा कि लेबनान के दक्षिण से लाखों लोग उत्तर चले गए हैं और वे तब तक वापस नहीं लौट सकेंगे जब तक इजरायल के उत्तरी इलाकों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

