पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की उसके ही ब्यूटी पार्लर के अंदर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वारदात को महिला के ही प्रेमी ने अंजाम दिया. यह घटना मंगलवार को नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया स्थित टेंटुलतला इलाके में हुई। मृतका पिछले करीब 15 वर्षों से इस इलाके में ब्यूटी पार्लर चला रही थीं
उत्तर 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, वारदात को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया, जिसने बाद में आत्महत्या भी कर ली.
यह घटना मंगलवार को नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया स्थित टेंटुलतला इलाके में हुई. मृतका की पहचान 50 वर्षीय रूपबानी दास के रूप में हुई है, जो बीते करीब 15 वर्षों से इलाके में ब्यूटी पार्लर चला रही थीं. पुलिस के मुताबिक, इसी पार्लर में उनकी हत्या की गई.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रूपबानी के पति अनूप कुमार दास उन्हें पार्लर छोड़कर गए थे। कुछ ही देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि पार्लर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। यह सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
शुरुआती जांच से पता चला है कि रूपबानी का एक कश्मीरी युवक के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. मंगलवार को महिला के पार्लर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह युवक भी वहां पहुंच गया. इसके बाद उसने पार्लर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.
जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने जबरदस्ती उसे खोला. अंदर का नजारा बेहद भयावह था. रूपबानी खून से लथपथ पड़ी थीं और उनके गले पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे. वहीं, आरोपी युवक भी गंभीर हालत में पड़ा मिला.
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी.
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, युवक ने महिला की हत्या करने के बाद उसी हथियार से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

