दिल्ली के संगम विहार में क्राइम ब्रांच ने अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनकी पहचान व रैकेट के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह रैकेट पिछले लंबे समय से अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रहा था, जिससे आम जनता और सुरक्षा दोनों को खतरा था।

दिल्ली के संगम विहार में क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध एलपीजी रैकेट का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इलाके के तीन अलग-अलग गोदामों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी में चार आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके नाम हैं शेर सिंह, सूरज परिहार , रघु राज सिंह ,जितेंद्र शर्मा  पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की स्टॉकिंग और रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कुल 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 183 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 154 भरे हुए सिलेंडर 29 खाली सिलेंडर साथ ही मौके से लोहे के पाइप, तराजू और अन्य रिफिलिंग उपकरण भी जब्त किए गए, जो रैकेट के अवैध संचालन में इस्तेमाल हो रहे थे।

जांच में सामने आया कि ये आरोपी अधिकृत एलपीजी डिलीवरी एजेंट होने के बावजूद ग्राहकों को सिलेंडर नियमित रूप से डिलीवर नहीं करते थे। इसके बजाय सिलेंडरों को अपने किराए के गोदामों में जमा कर लेते थे। भरे हुए सिलेंडरों से 1-2 किलो गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में ट्रांसफर करते थे। इसके बाद इन सिलेंडरों को बाजार में तय कीमत से ज्यादा दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमाते थे।

दिल्ली के संगम विहार में पकड़े गए चार आरोपियों शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा के खिलाफ पुलिस ने धारा 3/7 और बीएनएस की धारा 125/3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है। आरोपियों ने भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में ट्रांसफर किया और बाजार में अधिक दाम वसूल किया।  इस तरह का अवैध कारोबार आम जनता के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार की अवैध स्टॉकिंग या रिफिलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m