गया। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी प्रखंड अंतर्गत नीमा पंचायत की है। गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जा रहा था, जिसमें लाउडस्पीकर का उपयोग हो रहा था। मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने की शिकायत की और उसकी दिशा मोड़ने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया।

​जमकर हुई पत्थरबाजी

​बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। उपद्रव इतना बढ़ गया कि लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिपने को मजबूर हो गए। इस हिंसा में सुमित कुमार, जीतन माझी, शिवनंदन यादव, मुनाजिर हुसैन, रीना देवी, मिनहाज अंसारी और अरविंद चौधरी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरविंद चौधरी को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया है।

​पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

​घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और वरीय अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल गांव में तनाव व्याप्त है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।