शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आई है। जहां कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर करके जिला शहरी विकास अभिकरण (DUDA) के खाते से 2 करोड़ 26 लाख रुपये से ज्यादा की राशि गायब कर दी गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच निजी फर्मों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
READ MORE: MP हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: पूर्व ACS मोहम्मद सुलेमान, IAS राठी समेत 4 वरिष्ठ अधिकारियों को 2-2 महीने की सजा, कोर्ट की अवमानना पड़ी भारी
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे के नकली साइन बनाकर यह रकम निकाली गई। 17 मार्च को डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे ने खुद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि कुछ शातिर आरोपियों ने कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर करके DUDA के बैंक खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। यह राशि पांच निजी फर्मों के खातों में गई, जिनके खिलाफ अब मामला दर्ज किया गया है।
READ MORE: शिक्षा के सपनों पर सिस्टम की कठोर मार! मध्य प्रदेश में 10,181 छात्रों के एजुकेशन लोन रिजेक्ट, 50% आवेदन खारिज, पीसी शर्मा बोले- भ्रष्टाचार की हो जांच
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फर्जी दस्तावेज और साइन का इस्तेमाल करके यह साइबर फ्रॉड अंजाम दिया गया। क्राइम ब्रांच अब फर्मों के मालिकों और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। यह मामला सरकारी खातों की सुरक्षा और डिजिटल साइन सिस्टम की कमजोरियों पर भी सवाल उठाता है। भोपाल क्राइम ब्रांच इस मामले की गहन जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

