महाराष्ट्र विधानसभा में भोंदू अशोक खरात मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तीखे और गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने मांग की कि अशोक खरात को किसी भी हालत में जिंदा रखा जाए और उसे लगातार CCTV निगरानी में रखा जाए. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि खरात के पास महाराष्ट्र की पिछले 20 वर्षों की राजनीति से जुड़ी अहम और अंदरूनी जानकारी है.
उन्होंने जेफरी एपस्टीन का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एपस्टीन मामले में कई सवाल अनुत्तरित रह गए, वैसी स्थिति यहां नहीं बननी चाहिए. ऐसे में उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में नहीं होनी चाहिए.
आव्हाड ने दावा किया कि राज्य के 38 विधायक अशोक खरात के संपर्क में थे और कथित तौर पर उसके पास अनुष्ठान कराने जाते थे उन्होंने वहां जाकर अपनी उंगलियां भी काटी. उन्होंने कहा कि उनके पास इन सभी विधायकों की सूची है और समय आने पर वह इसे सार्वजनिक करेंगे.
महाराष्ट्र विधानसभा में जितेंद्र आव्हाड ने अशोक खरात मामले पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने खरात की जान को खतरा बताते हुए उसे लगातार CCTV में रखने की मांग की है. आव्हाड का दावा है कि खरात के पास 20 सालों की राजनीतिक अंदरूनी जानकारी है, जिसमें 38 विधायकों के नाम शामिल हैं. उन्होंने जेफरी एपस्टीन और अक्षय शिंदे के उदाहरण देते हुए खरात के एनकाउंटर की आशंका जताई.
आव्हाड ने यह भी कहा कि अशोक खरात के जरिए कुछ लोग राजनीतिक साजिश रच रहे थे और मुख्यमंत्री की कुर्सी को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पहले से जानकारी थी.
कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा बदलापुर बलात्कार का आरोपी अक्षय शिंदे जैसा अशोक खरात का भी सरकार एनकाउंटर करा सकती है. यही बात मैंने विधानसभा में रखी है. सरकार पहले अशोक खरात से सभी जानकारी निकलेगी और बाद में दूसरे बड़े नेताओं को ब्लैकमेल करने के लिए उसका उपयोग करेगी और अंत में अशोक खरात का सरकार एनकाउंटर कर सकती है. यह शक नाना पटोले ने जाहिर किया.
विधानसभा में बोलते हुए आव्हाड ने कहा कि अशोक खरात का नाम 2007 में पत्रकार बालू तुपे की हत्या के मामले में भी चर्चा में आया था. उन्होंने कहा कि उस समय नाशिक में इस मामले की चर्चा थी और एक अखबार में इस पर 10 लेख भी प्रकाशित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आव्हाड ने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं और पैसे के लेन-देन की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस बारे में पूरी जानकारी है, तो वह केवल देवेंद्र फडणवीस को हो सकती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

