उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में बीते 24 घंटों में डंपरों की टक्कर से पांच युवकों की जाने चली गयी। पहली घटना सागर के बंडा रोड पर हुई, जहां डंपर ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही तीनो की मौत हो गयी। तो वहीं दूसरी घटना सागर शहर के खेल परिसर के पास घटित हुई, जहां देर रात गुजर रहे ट्राले ने बाइक सवारों को कुचल दिया और 2 युवको की दर्दनाक मौत हो गयी। सभी मृतको की पहचान कर ली गयी है, बंडा रोड पर हादसे का शिकार हुए सभी मृतक बंडा क्षेत्र के ही निवासी है।
READ MORE: फूड पॉइजनिंग से सैकड़ों लोग बीमारः गांव में शादी के बाद सभी ने किया था भोजन, उपचार जारी
देर रात खेल परिसर के पास हुई घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौके पर दोनों की मौत हो गयी। घटना बेहद ही भीवत्स थी, मांस के टुकड़े सड़क से बटोरे गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर गोपालगंज, कोतवाली पुलिस और सी एस पी ललित कश्यप घटना स्थल पर पहुँचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
READ MORE: शहडोल के जंगल में मिला महिला का कंकालनुमा शव: 15 दिन पहले घर से निकली थी, 4 साल पहले पति की हो चुकी है मौत
मृतक युवको की पहचान गोपालगंज निवासी के रूप में हुई, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सीधे जा रहे थे पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 06 GD 2973 ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर दम तोड़ दिया। बता दें कि शहर के मुख्य मार्गो से भारी वाहनों का तेज रफ्तार से निकलना आम बात हो गई है, आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे है। जबकि पीली कोठी से डिग्री कॉलेज चौराहे के बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी है इसके बाद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

