कुमार इंदर, जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के चूल्हा गोलाई स्थित फनिंगो एडवेंचर एरिना (एडवेंचर फन पार्क) में बीती देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। मौके पर जला हुआ कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

READ MORE: गैस सिलेंडर से लगी भीषण आगः मची अफरा-तफरी, घर का सारा सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

पुलिस और फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग संभवतः वेल्डिंग कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट या स्पार्क से लगी। मृतक व्यक्ति को वेल्डर बताया जा रहा है, जो फन पार्क से जुड़ा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा शेड और फन क्लब देखते ही देखते स्वाहा हो गया।

READ MORE: इंदौर में पेंटहाउस विवाद बना मौत का कारण: तेज रफ्तार कार से रहवासियों को कुचला, इंफोसिस इंजीनियर की मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार

हादसे के समय फन पार्क में बच्चे या विजिटर्स मौजूद नहीं थे, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि टल गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने रातभर प्रयास कर आग पर काबू पाया। फायर टीम को शेड तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान की जा रही है। 

READ MORE: काल बनकर दौड़े डंपर: सागर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 युवकों की मौत, हादसे का मंजर देख सहम उठा लोगों का दिल  

पुलिस शॉर्ट सर्किट और वेल्डिंग कार्य की लापरवाही की आशंका जता रही है। फनिंगो एडवेंचर पार्क में विभिन्न बच्चों की गतिविधियां, गेम जोन और एडवेंचर स्पोर्ट्स आयोजित होती हैं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m