कुंदन कुमार, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल बुधवार (25 मार्च) को मुजफ्फरपुर के चोरनिया गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीते दिनों हुई हिंसक घटना के दौरान गोलीकांड का शिकार हुए जगतवीर राय के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार पुलिस और सरकार पर जमकर निशाना साधा था। तेजस्वी के बयानों पर अब बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेजस्वी को लालू राज के बार में पता नहीं- प्रमोद चंद्रवंशी
तेजस्वी के आरोपों पर प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि, उन्हें (तेजस्वी यादव) अपने पिता जी के शासन काल के बारे में कुछ नहीं पता है। इसलिए वो अनर्गल बयान बाजी करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वर्तमान सरकार में शासन में कहीं भी कोई घटना होती है, तो पुलिस प्रशासन फौरन उसे संज्ञान में लेती है और अपराधी पकड़े जाते हैं।
‘देश में पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत नहीं’
वहीं, देश में डीजल-पेट्रोल और गैस किल्लत पर प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि, देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत नहीं है। कुछ लोग ऐसा अफवाह उड़ाते हैं, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि, वो कौन लोग हैं? जो इस तरह की बात कर रहे हैं। आम जनता को कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
इस दौरान प्रमोद चंद्रवंशी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी खुद ऐसे हालात को मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कहीं से भी कोई किल्लत पेट्रोलियम पदार्थ का नहीं होगी।
जानें क्या है मुजफ्फरपर गोलीकांड?
दरअसल पूरी घटना बीते 17 मार्च की है, जब गायघाट थाने की पुलिस देर रात पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बेरई पंचायत के चोरनिया गांव में पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी पड़ोस के घर में जाकर छिप गया। जब पुलिस उसकी तलाश में पड़ोसी के घर पहुंची तो माहौल बिगड़ गया।
आरोप है कि आरोपी के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करी। इस दौरान सामने से भी गोलियां चलने लगी। इस क्रम में जहां गोली लगने से एक स्थानीय (जगतवीर राय) की मौत हो गई। वहीं, 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसकी गोली लगने से स्थानीय की मौत हुई? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
तेजस्वी का सराकर पुलिस पर बड़ा हमला
इस बीच जब कल बुधवार को तेजस्वी चोरनिया गांव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार पुलिस और सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, नशे में धूत एक दरोगा ने गायघाट, मुजफ्फरपुर में एक साधारण किसान (जिन पर जीवन में कभी कोई मुकदमा नहीं रहा) की बिना किसी मुकदमे के जबरन घर में घुस गोली मार हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि, विडम्बना यह है कि भ्रष्ट, नशेड़ी, नकारा, निकम्मी और नालायक बिहार पुलिस को वह दारूबाज़ क़ातिल दरोगा नहीं मिल रहा है। अंत में तेजस्वी ने कहा कि, अगर यह भ्रष्ट दारूबाज कातिल इंस्पेक्टर गिरफ्तार नहीं हुआ तो जनता मुजफ्फरपुर की सड़कों पर होगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

