शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता को लगा बिजली का झटका लगेगा। दरअसल, प्रदेश में बिजली के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 4.80 फीसदी बिजली महंगी होगी। एमपी विद्युत नियामक आयोग ने साल 2026-27 का बिजली टैरिफ घोषित किया है।

बिजली कंपनियों का दावा है कि उन्हें पिछले वित्तीय वर्ष में 6044 करोड़ का घाटा हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनियों ने आयोग से इस घाटे को रिकवर करने की अनुमति मांगी थी। बीते साल बिजली दरों में केवल 3.46 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कंपनियों ने तब 7.52 प्रतिशत की मांग की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m