Excise Duty On Petrol- Diesel Price Today: ईरान युद्ध के कारण तेल संकट के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती की है। दोनों पर 10-10 रुपये की कटौती की गई है। पेट्रोल पर लगने वाली 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली 10 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दी गई है। हालांकि राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा।

सरकार ने यह फैसला पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से रोकने और कंपनियों को होने वाली हानि को रोकने के लिए लिया है। सरकार ने यह तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है, क्‍योंकि उन्‍हें संकट के समय में महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था। 

इजराइल-ईरान जंग के कारण क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। इस घाटे को कम करने के लिए कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ती जिससे आम आदमी पर बोझ बढ़ता। ऐसे में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा है।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹87.98 है। इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है। जबकि चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.80 – ₹101.06 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.38 – ₹92.61 प्रति लीटर के बीच मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.69 से ₹94.84 प्रति लीटर और डीजल ₹87.81 से ₹88.05 प्रति लीटर के बीच है।

क्‍या पेट्रोल और डीजल के दाम होंगे कम?
इस कटौती का मतलब है कि तेल कंपनियों को सरकार ने राहत दी है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि इससे पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी। अभी जितना प्राइस है, उतना ही बना रहेगा. पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा।

नायरा ने बढ़ाए थे दाम

बीते गुरुवार को देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की थी। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल दोनों में 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m