Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया

मिडिल ईस्ट में संकट के चलते दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ गए हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं है.

इसी बीच लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान आया है.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने तेल की कीमतें बढ़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं.

इस कारण दुनियाभर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं.

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कीमतों में लगभग 30%-50% की वृद्धि हुई है, उत्तरी अमेरिकी देशों में 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकी देशों में 50% की वृद्धि हुई है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.

लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें.

क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह