प्रयागराज। जिले के मांडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान 7 बच्चे डूबे गए। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आस-पास मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन चार बच्चे तेज धारा में बह गए। जिनमें से 2 के शव को बरामद कर लिया गया है।
तीन बच्चों को मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बामपुर की दलित बस्ती में रहने वाले कई बच्चे गंगा घाट पर स्नान के लिए गए थे। नहाने के दौरान सात बच्चे धीरे-धीरे गहरे पाने में चले गए और डूबने लगे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत नदीं छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन बाकि चार तेज धारा में बह गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: मंत्री जी पहुंच गए, DM साहब आए ही नहीं… असीम अरुण ने लगाई कन्नौज DM की क्लास, पीएम और सीएम से प्रेरणा लेने की दी नसीहत
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि अधिक गहराई औक तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, प्रशासन ने पालकों को बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील की है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

