चंडीगढ़। दुनियाभर में बने युद्ध जैसे हालातों के कारण हर चीजों के दम में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरे ओर कालाबाजारी का बाजार भी गर्म है। इन हालातों के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर महंगाई का बोझ कम करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना करते हुए अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में सरकार का यह कदम आम लोगों के हित में है और इससे महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता की भलाई को प्राथमिकता देते हैं और यह निर्णय भी उसी सोच का प्रतीक है।

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दी गई है।

- छत्तीसगढ़ : अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 आरोपी गिरफ्तार
- बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, रामनवमी पर 38 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश
- CG News : बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में मचा हंगामा, आक्रोशित लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति
- ‘खूनी’ हाइवे पर मौत का तांडवः पिकअप और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, बिछ गई 8 लाशें, 10 से अधिक घायल
- अप्रैल में चार ग्रह का होगा स्थान परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ …

