National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 मार्च 2026) की खबरों में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी घटाई, क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है?, अमेरिकी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे, पीएम मोदी ने अपने कार्यालय से रामलला के सूर्यतिलक का दर्शन किया, मिडिल-ईस्ट तनाव पर मोदी सरकार ने बनाई कमेटी प्रमुख रहा।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी घटाई

Excise Duty On Petrol- Diesel Price Today: ईरान युद्ध के कारण तेल संकट के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती की है। दोनों पर 10-10 रुपये की कटौती की गई है। पेट्रोल पर लगने वाली 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली 10 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दी गई है। हालांकि राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा।

पढ़े पूरी खबर…..

क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है?

Lockdown in India: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) के कारण भारत समेत दुनियाभर में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तेल संकट के कारण एक बार फिर भारत में लॉकडाउन की चर्चा हो रही है। कोविड जैसे लॉकडाउन को लेकर देश में अफवाह चरम पर है। लॉकडाउन की अफवाहों पर अब मोदी सरकार (Modi government) की प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार ने लॉकडाउन लगने को लेकर साफ इनकार किया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचार में नहीं है और ये खबरें पूरी तरह गलत हैं। सरकार ने साफ किया है कि देश में सामान्य स्थिति बनी हुई है। दोनों मंत्रियों ने देश के नागरिकों से शांत और जिम्मेदार रहने की अपील की।

पढ़े पूरी खबर…..

अमेरिकी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे

Trump Signature On US Dollar Currency: अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता दिवस ( 250th year of America Independence) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास को बदलने वाला फैसला लिया है। अब अमेरिकी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। ट्रंप ने 165 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए नए डॉलर नोटों पर राष्ट्रपति के सिग्नेचर के आदेश दिए हैं। यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी पद पर आसीन राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित होंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

पीएम मोदी ने अपने कार्यालय से रामलला के सूर्यतिलक का दर्शन किया

Ram Navami Celebration Ayodhya Ram Mandir: देश में आज धूमधाम के साथ रामनवमी मनाया जा रहा है। रामनवमी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक (Ramlala Suryatilak) हुआ। दोपहर 12 बजे साक्षात सूर्य देव ने रामलला के मस्तक पर तिलक लगाया। इस खगोलीय घटना को देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने सीधा प्रसारण के जरिए देखा। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी अपने कार्यालय से रामलला के सूर्यतिलक का दर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़े, ताली बजाई और प्रणाम किया।

पढ़े पूरी खबर…..

मिडिल-ईस्ट तनाव पर मोदी सरकार ने बनाई कमेटी

Government forms Committee to Address Middle-East Tensions: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) के कारण भारत समेत दुनियाभर में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तेल संकट (Oil crisis) के कारण एक बार फिर भारत में लॉकडाउन (Lockdown in India) की चर्चा हो रही है। इसी बीच मिडिल ईस्ट तनाव पर नजर रखने के लिए मोदी सरकार ने कमेटी बनाई है। सरकार ने रक्षा मंत्री अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) करेंगे। कमेटी में राजनाथ सिंह के अलावा में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ दूसरे मंत्री भी शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ईरान ने निभाया वादाः LPG Tanker Jag Vasant: ईरान ने भारत से किया वादा निभाया है। ईरान ने भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) खोल दिया है। इसके बाद 42 हजार टन LPG लेकर ‘जग वसंत’ टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा है। एलपीजी टैंकर जग वसंत गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा। यह खेप देश में गैस सप्लाई को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभा सकती है और मौजूदा हालात में ऊर्जा उपलब्धता को मजबूत करेगी।  (पढ़े पूरी खबर)

तेल संकट के बीच इस CEO ने दी चेतावनी: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध से टेंशन हाई पर है और तेल संकट गहराता जा रहा है. इसे लेकर तमाम एक्सपर्ट बड़े-बड़े खतरे सामने होने की आशंका जता रहे हैं. इसी बीच ब्लैकरॉक के सीईओ ने दुनिया को डराने वाली चेतावनी दी है और कहा है कि तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं और 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची, तो वैश्विक इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ेगा और ग्लोबल मंदी का सामना कर पड़ेगा. (पढ़े पूरी खबर)

ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका: US Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल की ईरान से चल रही जंग के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तेहरान की अपील पर अमेरिका, ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले 10 दिनों के लिए रोक रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी सरकार की अपील के मुताबिक मैं ऊर्जा केंद्रों को नष्ट करने की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक रोक रहा हूं.” इसके अलावा ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है और प्रगति के संकेत दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “बातचीत चल रही है और बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.” डोनाल्ड ट्रंप ने जंग की मीडिया कवरेज में सामने आ रहे गलत बयानों का खंडन किया. (पढ़े पूरी खबर)

हवाई यात्रा करने वाले सावधान खस्ता हाल में 50 फीसदी फ्लाइट्स: संसदीय समिति ने कमर्शियल फ्लाइट्स को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है. रिपोर्ट में कहा गया कि 50 प्रतिशत कमर्शियल फ्लाइट्स में टेक्नीकल दिक्कतें हैं. पिछले साल किए गए ऑडिट में पैनल को पता चला है कि 754 कमर्शियल फ्लाइट्स में से 377 विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई. पैनल ने बताया कि सबसे ज्यादा ऑडिट इंडिगो एअरलाइन की फ्लाइट्स का किया गया है और तकनीकी खराबी वाले विमानों की लिस्ट में भी इंडिगो की फ्लाइट्स सबसे ऊपर हैं. 3 फरवरी तक इंडिगो की 405 फ्लाइट्स का ऑडिट हुआ, जिनमें से 148 में तकनीकी खराबी पाई गई. (पढ़े पूरी खबर)

बड़े युद्ध के लिए भारत कर रहा बड़ी तैयारी: भारत अपने रक्षा उपकरणों को बड़े पैमाने पर अपडेट कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 मार्च, 2026 को हुई बैठक में लगभग 2.38 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले विभिन्न प्रस्तावों के लिए आवश्यकता स्वीकृति (एओएन) प्रदान की गई। भारतीय सेना के लिए, वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली, बख्तरबंद भेदी टैंक गोला बारूद, उच्च क्षमता वाली रेडियो रिले, धनुष तोप प्रणाली और रनवे स्वतंत्र हवाई निगरानी प्रणाली को मंजूरी दी गई। वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली वास्तविक समय में वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग क्षमता प्रदान करेगी, जबकि उच्च क्षमता वाली रेडियो रिले विश्वसनीय और त्रुटिरहित संचार प्रदान करेगी। (पढ़े पूरी खबर)

ईरान को हराने ट्रंप की नापाक चाल: Trump Statement on PM Modi: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 28वां दिन है। 28 दिन में भी अमेरिका-इजराइल मिलकर ईरान को हरा नहीं पाए हैं। वहीं अब ईरान को हराने डोनाल्ड ट्रंप ने नापाक चाल चली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी नापाक चाल का मोहरा भारत को बनाने की कोशिश की है। भारत-ईरान के मजबूत रिश्ते (India-Iran relations) को पूरी दुनिया जानती है। इसी का फायदा उठाने की कोशिश में ट्रंप लग गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

राष्ट्रीय पार्टियों को मिले चंदे में छप्पर फाड़ बढ़ोतरी: राष्ट्रीय पार्टियों की आमदनी का आंकड़ा सामने आ गया है. वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा घोषित कुल चंदे में भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा 91 प्रतिशत से भी ज़्यादा रहा. इस दौरान, 20,000 रुपये से ज़्यादा की कुल राजनीतिक फंडिंग पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 161 प्रतिशत बढ़ गई. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m