UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप के साथ-साथ कई जिलों में बादल भी बरस रहे है। इसी बीच बीच IMD की ओर से फिर नया अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक आज पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। साथ ही अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सभी जिले ग्रीन जोन में
मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। आज प्रदेश में बारिश,आंधी और वज्रवात को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि (UP Weather Update) कुछ जिलों में हल्के बादल नजर आ सकते है। वहीं अगले 24 घंटे बाद प्रदेश कई जिलों में काले बादल छाएंगे। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं।
READ MORE: मौत की दावतः बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत, 8वीं के छात्र की उखड़ी सांसें, दूसरा गंभीर घायल
इन जिलों में आसमान रहेगा साफ
सिद्धार्थनगर, जौनपुर, बस्ती, आजमगढ़, संतकबीरनगर, अयोध्या, प्रयागराज, बलिया, प्रतापगढ़, गाजीपुर, बांदा, कुशीनगर, चित्रकूट, कौशाम्बी, शामली, फतेहपुर, झांसी, सुल्तानपुर, महोबा, वाराणसी, रायबरेली, (UP Weather Update) महराजगंज, अमेठी, मऊ, हमीरपुर, मिर्जापुर, चंदौली, मेरठ, सोनभद्र, गोरखपुर,मुजफ्फरनगर, देवरिया, सहारनपुर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

