सहारनपुर। जिले के एसएसपी अभिनंदन ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़ा कदम उठाया है। ड्यूटी में लापरवाही और काम में ढ़िलाई बरतने पर एसएसपी ने 21 थानों में तैनात 75 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहे
एसएसपी अभिनंदन ने कार्रवाई को लेकर कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अपराध नियंत्रित रहे और आम जनता को कोई परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाएं। एसएसपी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
READ MORE: यूपी को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी आज जेवर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, CM योगी बोले- उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे
एसएसपी अभिनंदन की कार्रवाई विभाग में अनुशासन का सख्त संदेश गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि सुधार नहीं दिखा तो आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में कार्यप्रणाली की और समीक्षा की जाएगी।
देखें आदेश:-


- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

